Showing posts with label मिट्टी. Show all posts
Showing posts with label मिट्टी. Show all posts

हाशिये की आवाज़ कहाँ है ?

Posted: Saturday, December 27, 2008 by आराधना मुक्ति in लेबल: , ,
5

आज हर कोई आसमान छूना चाहता है ,पर मुश्किल ये है कि पैर ज़मीं से कब उखड़ जाते हैं, उसे पता नहीं चलता. तेज़ चाल छोड़ के ज़रा चहलकदमी करें और सोचें, कहीं अपनी मिट्टी के रंग और खुशबू तो नहीं भूल गए हम ...कहीं उस ज़मीन को तो नहीं भूल गये जहाँ हम पले-बढ़े बड़े हुए...कहीं उस हाशिये को तो नहीं भूल गये हम, जिसके बल पर ये समाज विकास करता जा रहा है और पीछे छोड़ता जा रहा है उन्हें, जिनकी आवाज़ें वहाँ से केन्द्र तक पहुँचते-पहुँचते कहीं खो जाती हैं...महानगर की भीड़ में या बड़े-बड़े मॉल्स में बजते विदेशी संगीत की धुन में...या एयरकंडीशंड ऑफ़िसों के सन्नाटों में...आम आदमी की सुविधा की कीमत पर होने वाले धरना और बन्द के शोर में...हाशिये की आवाज़ कहाँ है ? सुनाई क्यों नहीं देती?